Uncategorized

कलेक्टर ने की शहरवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील*

*स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को*
*कलेक्टर ने की शहरवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट 13 अगस्त 2024
राज्य शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय ध्वज तिरंगा के गौरव को बनाए रखने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा मैराथन स्वतंत्रता दौड़ आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में हर वर्ष की भांति जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। मैराथन दौड़ नेहरू चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कम्पनी गार्डन, राघवेन्द्र राव सभा भवन, सदर बाजार, गोल बाजार मार्ग से तेलीपारा रोड, पुराना बस स्टैण्ड, अग्रसेन चौक, यातायात थाना से होते हुए पिंक स्टेडियम बिलासा गर्ल्स कॉलेज में समाप्त होगी। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने स्वतंत्रता दौड़ में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button