छत्तीसगढ़

मझगांव स्कूल में शिक्षा सप्ताह का आयोजन*

*मझगांव स्कूल में शिक्षा सप्ताह का आयोजन*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट 26 जुलाई 2024
शिक्षा सप्ताह के पांचवे दिन कोटा ब्लॉक के मझगाँव शासकीय स्कूल में कौशल एवं डिजिटल पहल विषय पर छात्रों को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कक्षा 11 वी से जयदीप यादव ने बचाइए समय और पैसा विषय पर विभिन्न मोबाइल एप और उनको चलाना, सूरज कुमार बंदे ने डिजिटल इंडिया अभियान, कु रोमा मरावी ने ई लाइब्रेरी, कुणाल खुसरो ने कूकू एफ एम, प्रशांत जाय सवाल ने मोबाइल के लाभ हानि विषय पर अपने विचार रखे। व्याख्याता द्वय श्रीमती सुशील ओट्टी ने डिजि लाकर, पूनम सिंह ने ई कॉमर्स पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन लीला राम खूंटे व्याख्याता ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य शैलेश कुमार पांडेय, सभी शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button