छत्तीसगढ़

*पीडिता से छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

*थाना सरकंडा जिला-बिलासपुर (छ.ग.)*
♦️ *पीडिता से छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
♦️ *महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*
♦️ *रिपोर्ट के महज कुछ ही घंटो के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश*

*नाम आरोपी*
अतुल सोनकर पिता गुलाब सोनकर उर्फ दयाराम उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क. 51 संतोषी मंदिर के सामने, मेनरोड चांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.)

*विवरण*
पीड़िता ने थाना सरकंडा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16.07.2024 के शाम करीब 05.30 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी, घर का दरवाजा खुला था इसके पति छत पर टहल रहे थे। अचानक शरीर में स्पर्श होने का अहसास होने से नींद खुला तो देखी कि अतुल सोनकर इसके पास खड़ा था और छेड़छाड़ कर सीने को दबाने लगा जिससे चिल्लाने पर चुप रहने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर इसके पति एवं आसपास के लोग आये और अतुल सोनकर को पकड़ने का प्रयास किये जो मौका देख अपने स्कूटी को चाबी सहित छोड़कर मौके से भाग गया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर घटना के रिपोर्ट के महज 2 घंटों के भीतर आरोपी अतुल सोनकर को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button