छत्तीसगढ़

बाप बेटे की दर्दनाक मौत

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- कबीरधाम- एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना शनिवार देर शाम की है। बाइक पर बेटा अपने पिता को लेकर जा रहा था, इसी दौरान एक ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना रायपुर-जबलपुर के पालीगुढ़ा गांव की बतायी जा रही है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक मृतक बेटे का नाम ईश्वर और पिता का नाम शंकर बताया जा रहा है। दोनों कवर्धा के ही रगरा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गयी। हादसा जिस जगह पर हुआ, वहीं कुछ दिनों पहले ही एक और हादसा हुआ था, जिसमें दो सगे भाईयों की मौत हो गयी थी। उसी जगह पर बाप-बेटे की मौत हुई।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button