Uncategorized

Pawan Khera on BJP Manifesto : ‘माफ़ीनामा’ होना चाहिए संकल्प पत्र का नाम, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा के घोषणा पत्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली : Pawan Khera on BJP Manifesto : देश भर में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी – संकल्प पत्र नाम दिया है। इस घोषणा पत्र में भाजपा ने कई बड़े वादे किए है। भाजपा के घोषणा पत्र पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा नेता अपने घोषणा पत्र को बेहद सुगम और जनता को समर्पित घोषणा पत्र बता रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस नेता इस घोषणा पत्र को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं और भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बता रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने घोषणा पत्र को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें :  BJP Menifesto 2024 पीएम मोदी की 14 गारंटी.. बढ़ेगी मुद्रा योजना की सीमा, बनेंगे 3 करोड़ नए घर, देशभर में लागू होगा UCC

‘माफ़ीनामा’ होना चाहिए संकल्प पत्र का नाम

Pawan Khera on BJP Manifesto : पवन खेड़ा ने अपने बयान में कहा कि, यमराज ने एक मशीन बनाई थी, जिसमें झूठ बोलने पर घंटी बजने लगती थी। आज सुबह से वह घंटी लगातार बज रही है। हैरानी में यमराज ने चित्रगुप्त से पूछा- ये घंटी क्यों बज रही है? चित्रगुप्त ने कहा- महाराज, आज मोदी जी का संकल्प पत्र जारी होने वाला है। हमें BJP के ‘संकल्प पत्र’ के नाम से घोर आपत्ति है, इसका नाम ‘माफ़ीनामा’ होना चाहिए। मोदी जी को देश के दलितों, किसानों, नौजवानों, आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए थी।

यमराज ने एक मशीन बनाई थी, जिसमें झूठ बोलने पर घंटी बजने लगती थी।

आज सुबह से वह घंटी लगातार बज रही है। हैरानी में यमराज ने चित्रगुप्त से पूछा- ये घंटी क्यों बज रही है?

चित्रगुप्त ने कहा- महाराज, आज मोदी जी का संकल्प पत्र जारी होने वाला है।

हमें BJP के ‘संकल्प पत्र’ के नाम से… pic.twitter.com/pzazfIE9mk

— Congress (@INCIndia) April 14, 2024

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button