छत्तीसगढ़

जीएडी की गफलत: सार्वजनिक अवकाश के दिन घोषित कर दी स्‍थानीय छुट्टी

छत्‍तीसगढ़ में सामान्‍य प्रशासन विभाग ने आज राजधानी रायपुर के लिए 3 सामान्‍य अवकाश की घोषणा की है। इसमें 9 अगस्‍त को नागपंचमी, 2 सितंबर को पोला और 11 अक्‍टूबर को महानवमी शामिल हैं। पोला और महानवमी की छुट्टी तो ठीक है, लेकिन 9 अगस्‍त को नागपंचमी की छुट्टी घोषित की गई है, जबकि 9अगस्‍त पहले से सरकारी छुट्टी में शामिल है। बता दें कि 9 अगस्‍त को विश्‍व आदिवासी मनाया जाता है। 9 अगस्‍त की तारीख राज्‍य सरकार के सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button