Uncategorized

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत

Bihar Road Accident| Photo Credit: IBC24 File Image

अंबिकापुर: CG Road Accident छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैय़

Read More : Mahakumbh 2025 Antim Amrit Snan Live : महाकुंभ के समापन से पहले साधु संतों ने की काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा, महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने PM मोदी और CM योगी के लिए कह दी ये बड़ी बात

CG Road Accident मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। कुछ लोग बोलेरो में सवार होकर किलकिला शिव मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

Read More : President Murmu in Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, साथ ही संतों के लिए कही ये बात

Related Articles

Back to top button