छत्तीसगढ़

बिलासपुर मण्डल में चलाया जा रहा है “हर घर तिरंगा” अभियान।।

बिलासपुर मण्डल में चलाया जा रहा है “हर घर तिरंगा” अभियान।।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- ”आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत बिलासपुर मंडल में हर घर में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराने का अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।
मंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मण्डल रेल प्रशासन द्वारा रेल अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आम नागरिकों को अपने फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इससे न केवल नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने में मदद मिलेगी बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। उनमें देशभक्ति की भावना जागृत होगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button