Uncategorized

हैकर्स गिरोह के मास्टर माइंड एनआरआइ को दबोचने की कवायद पुलिस ने शुरू कर दी

 

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- निजी बैंक के दो खातों को हैक कर 2.47 करोड़ उड़ाने वाले हैकर्स गिरोह के मास्टर माइंड एनआरआइ को दबोचने की कवायद पुलिस ने शुरू कर दी है। मूलत : दिल्ली निवासी एनआरआइ को गिरफ्त में लेने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर मदद मांगी गई है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलकर भी जारी किया गया है।

डीएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर चुके मास्टर माइंड ने नाइजीरियन हैकर्स के साथ चीन व कनाडा में बैठकर सूरत स्थित टैक्सटाइल्स कोऑपरेटिव बैंक के आइपी एड्रेस को हैक किया। हैक्ड आइपी से रायपुर स्थित यश बैंक के दो खाते में सेंध लगाई। वारदात को तब अंजाम दिया जब 7 व 8 नवंबर को बैंकों में छुट्टी थी।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे- 9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button