छत्तीसगढ़

मनरेगा के तहत् तकनीकी सहायकों की संविदा नियुक्ति की सूची जारी

मनरेगा के तहत् तकनीकी सहायकों की संविदा नियुक्ति की सूची जारी
20 अपै्रल तक कर सकते है दावा आपत्ति
नारायणपुर, 06 अप्रैल 2023 – जिला पंचायत नारायणपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत जनपद स्तर पर रिक्त तकनीकी सहायक 03 पद (अनारक्षित 02 एवं अजजा 01) की संविदा नियुक्ति हेतु वांछित आर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यार्थीयों से 20 फरवरी 2023 सायं 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। निर्धारित दिनांक व समय उपरांत कार्यालय को 343 आवेदन प्राप्त हुये है। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय गठित समिति द्वारा परीक्षण कर दावा आपत्ति की सूची तैयार की गई है। उक्त सूची का प्रकाशन वेब साईट  www.cgstate.gov.in और www.narayanpur.gov.in  एवं कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है। प्रकाशित सूची में यदि किसी आवेदक को आपत्ति हो तो वह अपना दावा आपत्ति 20 अपै्रल 2023 सायं 5.00 बजे तक कार्यालय में जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थी 10वीं का अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र एवं निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (अंतिम सेमेस्टर) का अंक सूची निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत कर सकते है। अनुभव का अंक संबंधित कार्यालय से संनिश्ठा प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरांत ही मान्य किया जावेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button