छत्तीसगढ़

विशाल कलश यात्रा से होगा राम कथा का आगाज॥ शहर के लाल बहादुर शास्त्री शाला में अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता मानस मर्मज्ञ संत श्री विजय कौशल जी महाराज के राम कथा होगी 11 से 19 फरवरी 2023 तक॥ आयोजन के प्रमुख संरक्षक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों की आयोजन समिती जुटी हुई है।

विशाल कलश यात्रा से होगा राम कथा का आगाज॥ शहर के लाल बहादुर शास्त्री शाला में अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता मानस मर्मज्ञ संत श्री विजय कौशल जी महाराज के राम कथा होगी 11 से 19 फरवरी 2023 तक॥ आयोजन के प्रमुख संरक्षक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों की आयोजन समिती जुटी हुई है।

भूपेंद्र साहू.
ब्यूरो चीफ बिलासपुर.
बिलासपुर – आज विशाल कलश यात्रा से होगा राम कथा का आगाज –
शहर के लाल बहादुर शास्त्री शाला में अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता मानस मर्मज्ञ संत श्री विजय कौशल जी महाराज के राम कथा होगी 11 से 19 फरवरी 2023 तक यह कथा अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इससे पूर्व आज 10 फरवरी को विशाल मंगल कलश शोभा यात्रा जगन्नाथ मंगलम से सुबह प्रातः 9 बजे से निकाली जायेगी। इसमें हनुमान जी की झांकी 10 रामायण मानस गान मंडली और 101 रामायण पोथी यात्रा तथा हजारों श्रद्धालुओं केशरिया ध्वज लेकर शामिल होंगे। सैकड़ों माताएं – बहनें पीले परिधान पहनकर सिर में मंगल कलश लेकर इसी यात्रा का प्रमुख आकर्षण होंगी। यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर जाकर विशर्जित होगी। शहर में इस ऐतिहासिक रामकथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर है। भगवान राम के जीवन चरित्र का श्री विजय कौशल जी महाराज के मुखाग्र बिंदु से रसपान करने का अंचल वासियों को एक बार फिर से सुअवसर मिलने जा रहा है।
इस आयोजन के प्रमुख संरक्षक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों की आयोजन समिती जुटी हुई है। आज गुरूवार शाम तक लाल बहादुर स्कुल मैदान में विशाल पंडाल व मंच बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। जहां हजारों श्रद्धालु भक्तों की बैठने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।
ज्ञात हो कि श्री विजय कौशल जी महाराज रामचरित मानस को अपने अनोखे अंदाज में सुनाने लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाते हैं। वे मानस के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक, वैदिक मूल्यों के बारे में आम श्रद्धालुओं को अपने अनुभव से रूबरू कराते हैं। साथ ही साथ वे हमारे जीवन शैली व सोच को नया रूप देते हैं।
आयोजन की तैयारियों को लेकर आज समिति के प्रवीण झा, राजकुमार खुशलानी, प्रकाश ग्वालानि, प्रदीप देशपाण्डे, संतोष शर्मा, डाॅ. पुरूषोत्तम चंद्राकर, कन्नू भाई, केशव दुबे, एस.के. शुक्ला, प्रपन्न मिश्रा, मुर्तुजा वनक, कमल विधानी, एस.एन. तिवारी, अनिल खण्डेलवाल, तविन्दर पाल अरोरा, ललित पुजार, अनिल शलूजा, जवाहर सराफ, कमल सोनी, राजू सलूजा, पी.एस. भाटिया, बिजेन्द्र शुक्ला, राजू मौर्य, भेदीराम देवांगन, शिव कुमार साव, त्रिलोचन सिंह अरोरा, जितेन्द्र गांधी, पी.एन. बजाज, बृजमोहन शर्मा, छेदीलाल सराफ, मनोज शुक्ला, भास्कर वर्तक, शंकर कछवाहा, प्रवीण सेन गुप्ता, डाॅ. ललित माखिजा, नरेश साह, देवी दास वाधवानी, आषुतोष कछवाहा, हंसमुख भाई कोठारी, अनिल वर्मा, सुधीर खण्डेलवाल, राकेश जैन, शिवनारायण कश्यप, नारायण तावड़कर, सुरेन्द्र गुम्बर, प्रफुल्ल शर्मा, अनिल तिवारी, कृपाल सिंह भोगल, श्याम सुंदर जाजोदिया, राजेश सिंह, आशीष चैकसे, प्रभात साहू, रंगा नादम, उमेश, चंद्र कुमार सहित आयोजन समिति के समस्त सदस्य जुटे हुए हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button