छत्तीसगढ़

शक्ति आराध्या जनसेवा समूह ने चलाया स्वच्छता अभियान

*शक्ति आराध्या जनसेवा समूह ने चलाया स्वच्छता अभियान!*
*आज गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के शक्ति अराध्य जनसेवा समूह युवाओं द्वारा शिवनाथ नदी के महमरा तट पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया,जहां युवाओं ने सुबह से ही नदी के आस पास की सफाई की तो वहीं नदी पर आने वाले सभी नागरिकों से स्वच्छता को लेकर जागरूक रहने की अपील भी की,ज्ञात हो की शिवनाथ नदी दुर्ग जिले की जीवन दायनी है,किंतु हाल फिलहाल में तट पर कचरे का अंबार लगा हुआ है,जनप्रतिधियों की अनदेखी और किसी प्रकार के रोक टोक न होने से वहां की बढ़ती गंदगी आने वाली समय में गंभीर समस्या का रूप ले सकती है,इसी को लेकर संस्था की अध्यक्षा कु.मेघा जोशी और उनकी टीम ने आज कचरे का एकत्रीकरण और स्वच्छ नदी,स्वस्थ दुर्ग नाम की एक मुहिम आरंभ की,मेघा जोशी और उनके संस्था के सदस्य गण आम नागरिकों को गंदगी से होने वाली बीमारियों और पवित्र नदी के महत्व के संदर्भ में भी सभी को जानकारी देते रहे,संस्था की सचिव पलक राठौर ने नदी पर बढ़ रहे नशा खोरी पर भी चिंता जाहिर की,साथ ही आसपास के दुकानदार से कहा आप ऐसे लोगों पर ध्यान दे और उन्हें रोकें जो पवित्र तट पर आकर नशा करते हैं,नेहरू युवा केंद्र के युवा मित्र लगातार वृक्षारोपण,निर्धनों को भोजन सहित बढ़ती ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों का वितरण जैसा जनसेवा कार्य कर रहे हैं,आज स्वच्छता अभियान में वार्ड नं एक के पार्षद मनीष साहू जी,मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी,संस्था की सचिव पलक राठौर,रितिका जैन,खुशबू शर्मा,आशीष जैन,अंकित जोशी,अंकित वाघेला,प्रेम चंद्राकर उपस्थित रहे!*

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button