छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का दुसरा दिन* कार्यक्रम अधिकारी- दिलीप कुमार शर्माजी

*राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का दुसरा दिन*
कार्यक्रम अधिकारी-
दिलीप कुमार शर्माजी.

भूपेंद्र साहू.
ब्यूरो चीफ बिलासपुर.
अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से सम्बद्ध शासकीय बुनियादी प्रशिक्षण संस्था बिलासपुर में आज सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवक गण दिनचर्या अनुसार प्रातः पांच बजे जागरण पश्चात प्रार्थना, योग की कक्षा में शामिल हुए।सुबह छः बजे से आठ बजे प्रभात फेरी, रैली किए। सुबह आठ से बारह बजे तक श्रम दान में आज शासकीय हाई स्कूल के मैदान व प्रांगण की साफ़ सफाई, झाड़ियों की कटाई व खेल मैदान तैयार किया गया।
भोजन पश्चात दो बजे से बौद्धिक सत्र में आज के अभ्यागत श्री मुनेन्द्र शर्मा प्रमुख वक्ता ने “विवेकानंद और युवा शक्ति” पर अपने उत्कृष्ट विचार रखे। सभी ने खूब सराहा। दूसरे अभ्यागत श्री रामकृष्ण शर्मा ने सभी को सराहा आयोजन की सफलता के लिए शुभ कामनाएं दी।
शासकीय हाई स्कूल लोखंडी के प्राचार्य श्रीमती रचना नायडू ने स्वयंसेवकों को विवेकानंद जी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। ग्राम के सक्रिय कार्यकर्ता संजू पटेल ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय स्वामी विवेकानंद जी को दिया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी के विचारों को पढ़कर, सुनकर ही मेरे व्यक्तित्व में परिवर्तन आया।
कार्यक्रम अधिकारी दिलीप शर्मा ने उपस्थित सभी मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त किया।शाम छः बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें ग्राम के शालाओं के बच्चों तथा स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रस्तुत किया।
रात्रि भोजन करके सभी ने समीक्षा बैठक में कार्यक्रम अधिकारी दिलीप शर्मा के साथ आज के कार्यवाही पर चर्चा एवं आने वाले दिवस की योजनाएं बनाई। रात्रि साढ़े दस बजे शयन किया गया।

Related Articles

Back to top button