छत्तीसगढ़

नशे के सामान को लेकर हुआ विवाद, जेल के अंदर कैदी ने साथी को मारा ब्लेड

 सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़   रायपुर-  छत्तीसगढ़ की राजधानी की सेंट्रल जेल में दो कैदियों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। एक कैदी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। अरोपी कैदी ने पहले से इस हमले की प्लानिंग कर रखी थी। उसने ब्लेड को लकड़ी के टुकड़े में बांधकर हथियार तैयार किया था। उसने घात लगाकर हमल किया। इससे दूसरे कैदी की गर्दन और हाथ में गहरी चोटें आई हैं।कैदियों के बीच हो रहे इस झगड़े की चींख पुकार सुनकर अन्य कैदी और पुलिस के स्टाफ मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग किया।चश्मदीदों के मुताबिक रंजीत सिंह जेल परिसर में घूम रहा था। उसी समय आरोपी टीटू ने उसे घेरा। पुलिस को प्रारंभिक जांच में जो संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक टीटू और रंजीत सिंह के बीच कुछ दिन पहले नशे के सामान को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद से ही रंजीत सिंह और टीटू के बीच दुश्मनी हो चुकी थी। रंजीत को बिलासपुर जेल से यहां शिफ्ट किया गया है। उसे सात साल की सजा मिली है। हमलावर टीटू भी चोरी के केस में सजा काट रहा है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button