कवर्धाछत्तीसगढ़देश दुनियानई दिल्ली

कवर्धा। कलेक्टर के आदेशों का नही हो रहा पालन अर्जी लेकर आने वाले ग्रामीणों को आवेदन लेकर लौटाया,जनचौपाल में नदारद रहे कई विभाग के अधिकारी

कवर्धा,बोड़ला। (जीवन यादव) ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर जन्मेजय मोहबे ने ब्लाक मुख्यालय में जन चौपाल लगाने का निर्देश दिया है , ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय आने की नौबत न आए , लेकिन नगर पंचायत बोड़ला में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम मात्र दिखावा बनकर रह गए हैं । नगर पंचायत बोड़ला में 10 नवंबर को चौपाल में कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे । अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों को इससे निराश लौटना पड़ा । आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर ने जिला के चारों ब्लॉक मुख्यालय में जनचौपाल लगाने का निर्देश दिया है । ताकि जनता को किसी तरह की समस्या न हो और मुख्यालय आने की जरुरत न पड़े । इससे लोगों को आर्थिक भार से भी मुक्ति मिलेगा लेकिन कलेक्टर के निर्देश बाद नगर पंचायत बोड़ला में प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जन चौपाल लगाने का निर्णय लिया गया । ताकि आम जनता की परेशानी या समस्या का निराकरण हो सके , लेकिन बोड़ला जनपद पंचायत में कुछ और ही चल रहा है । जन चौपाल में महिला बाल विकास , मछली पालन और नगर पंचायत
बोड़ला को छोड़कर अन्य विभाग के अधिकारी – कर्मचारी गायब रहे इस दौरान स्वास्थ्य विभाग , राजस्व विभाग , विद्युत विभाग विभागों के जैसे प्रमुख अधिकारी चौपाल से गायब इससे फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button