छत्तीसगढ़

दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती

दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस अलर्ट,
चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती

भूपेंद्र साहू
ब्यूरो चीफ बिलासपुर,
दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती है। बिना वर्दी सिविल ड्रेस में भी पुलिस के जवान बाजार पर निगरानी रखे हुए हैं। अपराधियों में खौफ पैदा करने शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाली।
धनतेरस के बाद अब 24 अक्टूबर को होने वाली दीपोत्सव के पर्व को लेकर पूजा सामग्री समेत अन्य सामान की खरीदारी करने लोगों की भीड़ जुटने से बाजार में रौनक है। बाजार में किसी तरह का अपराध न हो इसके लिए पुलिस अलर्ट है। शहर में बड़े व्यवसायिक क्षेत्रों में सशस्त्र जवानों की तैनाती है। इसके अलावा लोगों को बेहतर सुरक्षा का माहौल देने गठित पेट्रोलिंग टीम भी लगातार शहर के प्रमुख बाजारों में घूम रही है और चौक-चौराहों पर भी पहुंचकर तैनात जवानों से पल-पल की जानकारी ले रही है। 27 अक्टूबर को भाईदूज है, वही इसी दिन दीपावली पर्व का अंतिम दिन है। लेकिन छठ व एकादशी तक बाजार में रौनक रहती है। ऐसे में आगे भी त्यौहारी सीजन तक शहर में पुलिस जवानों की तैनाती बनाए रखने से शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button