छत्तीसगढ़

युवाओं ने वृद्ध आश्रम में फलों का वितरण कर महेश सागर को दी श्रद्धांजलि

कोंडागांव। दिनांक 18 सितंबर 2019 को छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्व. महेश सागर की पुण्यतिथी पर स्थानीय करुणा भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।

आपको बता दे की 1983 में जन्म लिए महेश सागर ने काफ़ी छोटी उम्र से ही राजनैतिक पृष्ठभूमि का चयन कर लिया था। महेश अपने स्कूली समय से ही छात्र नेता के रूप में उभर चुके थे व आगे चलकर ज़िला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में संगठन की बागडोर संभालते हुए संगठन की पूरी जिम्मेदारी बखूबी संभाल ही रहे थे कि एक दिन अचानक किसी आमसभा से लौटते हुए महेश सागर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

महेश सागर कोंडागांव में एक मिलनसार नेता के रूप में युवाओं की बीच अपनी पैंठ रखते थे। यह भी कहा जाता है कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रथम जीत का श्रेय महेश सागर को ही है। महेश सागर युवा कांग्रेस के तात्कालिक जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए युवाओं के बीच ख़ास प्रभाव रखते थे और उन्होंने मोहन मरकाम जी के साथ पार्टी को आगे लाने और जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभाया था।

आज कोंडागांव शहर के युवाओंं ने अपने मित्र की पुण्यतिथी पर नगर के वृद्ध आश्रम में फल वितरण कर अपने मित्र महेश सागर को श्रधांजली अर्पित किया। श्रधांजली सभा में नगर के युवा प्रमुख रूप से महेश सागर के भाई अमन सागर, रितेश दया, बब्बू दया, राजू बर्मन, कमल कांत, सनी सिंह, दौलत दास, प्रवीण मिश्रा, विधान पाठक, विक्की चौधरी, कन्हैया सागर, सोनसाय नेताम, सितम मलिक, गोलू नेगी, अशोक बघेल व अन्य साथी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button