छत्तीसगढ़

बाढ़ और ओलावृष्टि से हुए क्षतिग्रस्त के सहायता और मुआवजा के लिए मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह टांगर के ग्रामीणों ने एसडीएम मस्तूरी को सौंपा ज्ञापन ।

मस्तूरी// आज दिनांक 16/08/2022 को मस्तूरी विधानसभा अंर्तगत ग्राम विद्याडीह टांगर में बीते दिनों लगातर वर्षा होने के कारण फसलों और मकानों को हुए क्षतिग्रस्त की मुवाआजा व आपदा सहायता राशि के लिए ग्राम वासियों ने एसडीएम मस्तूरी को ज्ञापन सौंपकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया। बताते चलें कि ग्राम विद्याडीह टांगर लीलागर नदी के तट पर बसे है जबकि एक बड़ी नहर और दो नरवा के केन्द्र में होने के नाते गांवों में बीते दिनों लगातार हो रहे असीमित वर्षा के कारण नरवा से और नदी के उफान से घरों में पानी घुसकर मकानों व कोला बाड़ी, फसल के साथ मकानों में रखे सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिए किंतु अभी तक शासन, प्रशासन से न तो ग्रामीणों की सहायता की गई और न ही ग्रामवासियों को आश्वासन दिया गया । ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्यरूप से चंद्र प्रकाश दिनकर, महादेव खूंटे, घनश्याम भार्गव, रूप चंद टंडन, मिस्टर इंडिया भार्गव ,अजय भार्गव, संतोष भार्गव, उमेंद यादव, कमलेश लहरे, अश्वनी पुरैना, उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button