छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 460.5 मि.मी. बारिस

*जिले में अब तक 460.5 मि.मी. बारिस*

बिलासपुर
बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 460.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 359.6 मि.मी. से 100.9 मि.मी. अधिक है।
अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 561.6 मि.मी. बिलासपुर तहसील में और सबसे कम बारिश 262.4 मि.मी. रतनपुर में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिल्हा तहसील में 430.5 मि.मी., मस्तूरी तहसील में 547 मि.मी., तखतपुर में 555.8 मि.मी, कोटा में 439 मि.मी., सीपत में 473.2 मि.मी, बोदरी में 494.3 मि.मी., बेलगहना 381.5 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1198.3 मि.मी. है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button