छत्तीसगढ़

श्री के.पी. शुक्ला को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

श्री के.पी. शुक्ला को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

बिलासपुर 1 जुलाई 2022

जिला कोषालय कार्यालय में पदस्थ सहायक कोषालय अधिकारी श्री के.पी. शुक्ला अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद शासकीय सेवा से निवृत्त हो गये। जिला कोषालय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त श्री शुक्ला को कार्यालय की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। कार्यालय के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री विकास सिंह ठाकुर एवं अतिरिक्त कोषालय अधिकारी श्री सौमित्र प्रधान ने श्री शुक्ला के सेवाकाल का स्मरण करते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सहायक कोषालय अधिकारी श्री संतोष कुमार यादव सहित कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button