छत्तीसगढ़

ओरछा में कल होगा कलेक्टर जनदर्शन

ओरछा में कल होगा कलेक्टर जनदर्शन
नारायणपुर, 7 जून, 2022-कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर विकास खण्ड ओरछा, जिला नारायणपुर के अंतर्गत ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किये जाने हेतु 8 जून 2022 को दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक ग्राम ओरछा में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन के दौरान आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाना, नवीन आधार कार्ड एवं आधार कार्ड में त्रुटि सुधार, नवीन राशन कार्ड, श्रमिक का पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रकरण की स्वीकृति एवं वितरण और जनधन खाता खोले जाएंगे। जनदर्शन के सफल आयोजन हेतु ओरछा में समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चिश्त करेगें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button