छत्तीसगढ़

डाक विभाग ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दे, सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने किया प्रेरित

✍Rajeev Gupta

कोण्डागांव । जिला मुख्यालय से 5 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत पलारी में दिनांक 28 अगस्त 2019 को ग्राम पंचायत पलारी की सरपंच श्रीमती प्रमिला मरकाम एवं उप संभागीय निरीक्षक डाक हेमलाल साहू के नेतृत्व में कोण्डागांव उपडाकघर के अंतर्गत समस्त ग्रामीण डाक कर्मचारियों के द्वारा जनसुरक्षा योजनाओं को घर-घर जाकर विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर डाक विभाग में संचालित जनसुरक्षा योजनाएं जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, ग्रामीण डाक जीवन बीमा इत्यादि योजनाए शामिल है। उप संभागीय निरीक्षक एच.एल. साहू ने बताया कि इस प्रकार घर-घर जाकर जानकारी साझा करने का हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण जनता में डाक विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूकता लाना है।  जानकारी के अभाव में गांव के लोग कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नही ले पाते।

ग्राम पंचायत पलारी की सरपंच श्रीमती प्रमिला मरकाम ने कहा इस प्रकार गांव में घर-घर जाकर जानकारी प्रदान करना बहुत ही आवश्यक है गांव के लोगों को समस्त योजनाओं का लाभ दिलाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। डाक विभाग के योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में मुख्य रूप से श्री शाखा डाकपाल पलारी चेतमन मरकाम, अनिल दीवान, नईम खान, डिकेश मिर्झा, सूर्यप्रसाद दीवान, बालमुकुन्दी बंजारे, देवेन्द्र नेताम, अजीत पाठक, अतुल यादव, दुर्गेश देवांगन, चुडामनी पटेल, कमलेश मरकाम, धनंजय बुनकर, किरण मंण्डावी, विकास सिंह, तरूण शर्मा, भुनेश्वर देवांगन, भागवत भोयर, गोवर्धन महादेवा, अतुल निगम, ललित साहू, शतीस मिश्रा, नेहा मिश्रा, शिवानी गौर, टिकेश्वरी साहू, जयाभारती साहू, बुधमन मरकाम, युगल किशोर, इत्यादि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button