धर्म

पैर पर तिल वाले लोग होते हैं सबसे अलग, जानिये क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र People with mole on their feet are different, know what oceanography says

ज्योतिष में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में मौजूद ग्रहों का विश्वेषण करके उसके भविष्य और नेचर के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट के आधार पर भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया गया है। आज हम बात करने जा रहे हैं पैर पर तिल के बारे में।

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक पैरों पर मौजूद तिल भी व्यक्ति के जीवन से जुड़े राज़ खोलते हैं। अक्सर पैरों पर मौजूद तिल को यात्रा से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन पैरों पर मौजूद तिल का मतलब सिर्फ यात्रा ही नहीं होता है। सामुद्रिक शास्त्र में बताया जाता है कि इसके और भी कई अर्थ होते हैं। आइए जानते हैं पैरों पर तिल का मतलब क्या होता है 

अगर किसी व्यक्ति के दाहिनें पैर के ऊपरी हिस्से यानी दाहिनीं जांघ पर तिल है तो इससे जाहिर होता है कि वह व्यक्ति बहुत कामुक है। ऐसे लोग बहुत आकर्षक होते हैं। इन्हें लोगों से बातचीत करना पसंद होता है। ये लोग पहली मुलाकात में ही सामने वाले को अपना दीवाना बना लेते हैं। इन्हें घूमना- फिरना पसंद होता है। ये लोग जिस भी महफिल में जाते हैं, वहां रंग जमा देते हैं।

कला प्रेमी होते हैं:

जिस व्यक्ति के पैर की दाहिनी जांघ पर तिल होता है, वह बहुत कलात्मक होता है। समुद्र शास्त्र में यह माना जाता है कि ऐसे लोग खाना बनाने और खाने के बहुत शौकीन होते हैं। इन लोगों को खुशमिजाज माना जाता है। ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार होते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है।

साहसी और निडर होते हैं: 

 

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के दाहिनें घुटने पर तिल होता है, ऐसे लोग साहसी और निडर होते हैं। इन लोगों का करियर सेना और पुलिस आदि में बनता है। यह लोग बहुत असंवेदनशील होते हैं। कहा जाता है कि यह अकड़ू स्वभाव के होते हैं। ये लोग घमंडी भी होते हैं। इनको किसी की बात तुरंत चुभ जाती है और ये लोग तुरंत नाराज भी हो जाते हैं। 

 

होती है शांत प्रकृति:

दाहिने पैर के निचले हिस्से यानी घुटने से नीचे और एड़ी से ऊपर तिल होने पर यह कहा जाता है कि ऐसे लोग रोमांच से भरे होते हैं। यह अपने जीवन का हर पल खुश होकर बिताना चाहते हैं। साथ ही इन लोगों को जिंदगी में सुकून की तलाश होती है। ये शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं। साथ ही ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थिति में शांत बने रहते हैं।

अगर बाएं घुटने पर हो तिल:

 

समुद्र शास्त्र में कहा जाता है कि जिनके बाएं घुटने पर तिल होता है, वह लोग बहुत भावुक होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग ईमानदार होते हैं। यह बहुत अच्छी मित्रता निभाते हैं। ये स्पष्टवादी भी होते हैं। ये खुलकर बातचीत करते हैं और सामने वाले से भी यही अपेक्षा रखते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button