छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर एनएसएस के विद्यार्थियों ने रोपे पौधे पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस की  73 वी  वर्षगांठ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय   जैतपुरी में भी धूमधाम से मनाई गई   विद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में अशोक के 100 पौधों का रोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया,  साथ ही पौधों की सुरक्षा हेतु  कटीले तारों की  बेरीकेट्स लगा कर  घेराबंदी की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के  कार्यक्रम अधिकारी बृजेश तिवारी ने पौधों के जीवन में महत्त्व एवं पर्यावरण संरक्षण मैं उनकी  महती भूमिका पर प्रकाश डाला । संस्था की प्राचार्य श्रीमती चंद्रमणि रंगारी ने कहा कि  पौधा लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण उनकी सुरक्षा करना है। पौधारोपण हेतु पौधे वन विभाग के  डिप्टी रेंजर डॉक्टर दुबे जैतपुरी द्वारा उपलब्ध कराए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button