छत्तीसगढ़

जोगी कॉग्रेस ने तालाब में तब्दील हुई सड़क में मछली पालन की अनुमति हेतु सौपा ज्ञापन

जोगी कॉग्रेस ने तालाब में तब्दील हुई सड़क में मछली पालन की अनुमति हेतु सौपा ज्ञापन

अपने तरह का यह अनूठा प्रदर्शन
रेंगाबोड़ गांव में इस्थित तालाब रूपी सड़क में मछली डालकर होगा

 

पंडरिया -अजित जोगी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु ने आज अनुविभागी अधिकारी पंडरिया श्री डाहिरे जी को ज्ञापन सौप सड़क पर मछली पालने की अनुमति मांगी, अपने ज्ञापन में अश्वनी यदु ने कहा की ब्लॉक की सभी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है कई बार विरोध प्रदर्शन करने घेराव करने के बाद भी प्रशासन गंभीरता नहीं बरत रही है कई दुर्घटना होने के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुल रही आज ज्ञापन के माध्यम से जोगी कॉग्रेस ने कुंडा महली मार्ग पर इस्थित रेंगाबोड़ गांव में तालाब में तब्दील हुई सड़क पर मछली पालन करने की अनुमति मांगी क्योंकि सड़क का उपयोग चलने हेतु तो नहीं हो रहा कम से कम मछली पालन कर जीवन यापन किया जा सके अश्वनी यदु ने कहा की जोगी कॉग्रेस के सभी विंग मिलकर 07 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे सड़क पर हुवे तालाब रूपी गड्ढों पर मछली डालकर प्रदर्शन करेगी

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button