दैनिक राशिफल

18 नंवबर क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशिफल(Aries Horoscope): आज आप अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्यार और आनन्द के क्षण आपको भाव विभोर कर देंगे। यह आपके रिश्ते को और मजबूती प्रदान करेगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope): रोमांटिक लाइफ के लिए आज का दिन उत्साहजनक नहीं है। लव पार्टनर से भी आज आपकी मुलाकात संभव नहीं है। अगर अभी विवाह की बात चल रही है तो थोड़ी सावधानी से काम लें। आपका किसी प्रकार का अनैतिक व्यवहार आपके रिश्ते को खराब कर सकता है ।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): आपकी लवलाइफ में आज अशान्ति रहने की संभावना है। अपने लव पार्टनर के साथ आप विवाह संबंधी भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। रिश्तों में भावनाओं की अहम भूमिका होती है, उसे समझें और आगे बढ़े।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope): आज आपका दिन उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कम समय बिताएंगे जिसके चलते आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। कुछ को प्रेम में धोखा मिल सकता है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope): आज आप प्रेम में आत्मविश्वास महसूस करेंगे लव पार्टनर से खुशखबरी मिल सकती है। अपने पार्टनर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं।

 

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope): आज लव पार्टनर के साथ रिलेशन और मधुर होंगे। वैवाहिक रिश्तों में प्यार पाने के लिए आपको पहल करनी पड़ेगी। प्रेमी के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं, प्रेम भरा व्यवहार आपके साथी को लुभा सकता है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope): नए-नए लव पार्टनर्स के लिए रोमांस भरा दिन रहेगा। आज अपने परिवार वालों से अपने लव पार्टनर को मिला सकते हैं। आप उनसे विवाह का जिक्र भी कर सकते है, आपकी यह भावना आपका प्रेमी पसंद करेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope): लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। अपनी मीठी वाणी प्रेमी का मन मोहने का प्रयास करें। हो सके तो प्रेमी को गिफ्ट दें।

धनु राशिफल (Saggitarius Horoscope): जीवनसाथी से तनाव रहेगा विवाहित जन को संयम और अनुकूलता बनाए रखनी चाहिए। लव पार्टनर्स के लिए आज का दिन सामान्य है

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope): यदि आप किसी खास से विवाह करना चाहते है तो उसे प्रपोज कर दें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope): आपके लव रिलेशन को किसी की नजर लग गयी है। बिना बात के मन मुटाव हो सकता है। लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगें। प्रेम संबंध बेहतर होंगे

 

 

मीन राशिफल (Pisces Horoscope): प्रेम के लिए आज का दिन अनुकूल है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण परेशानी हो सकती है। अगर आप इकतरफा प्यार में हैं तो आपका इंतजार खत्म हुआ, आपको आज प्रेम की  स्वीकृति मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button