छत्तीसगढ़

प्री.मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु पात्र अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 17 अक्टूबर को

प्री.मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु पात्र अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 17 अक्टूबर को
नारायणपुर, 11 अक्टूबर 2021 –युवा कैरियर निमर्णाण योजना अंतर्गत प्री. मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिला स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र पाये गये अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 17 अक्टूबर दिन रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक परीक्षा केन्द्र प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, पहाड़ी चौक, तिलक नगर, गुढ़ियारी, रायपुर (छ.ग.) में परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जिला नारायणपुर के अंतर्गत प्री मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग के प्राक्चयन परीक्षा हेतु जिन अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है, उक्त पात्र अभ्यर्थी अपना रोल नम्बर विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटट्रायबलडॉटसीजीडॉटजीओव्हीडॉटइन का अवलोकन करें एवं कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button