छत्तीसगढ़

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाटामारी में विधायक संतराम ने किया करोडों के विकास कार्यो का भूमिपूजन

कोण्डागांव/केशकाल। बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सूची में मुख्य आकर्षक स्थान रखने वाले एवं इको पर्यटन के लिए ख्याति अर्जित करने वाले टाटामारी में शनिवार 25 सितम्बर को करोड़ों रुपये का विकास कार्यों का आगाज करने क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के उपस्थिति में भूमिपूजन किया। भूमिपूजन पश्चात संतराम नेताम ने कहा कि टाटामारी को प्रदेश और देश के मशहूर पर्यटन स्थलों के तौर पर ख्याति दिलाने हर संभव कोशिश किया जा रहा है। अभी लगभग ढाई करोड़ रुपए के स्वीकृत काम प्रारंभ हो रहा है जो अब लगातार आगे भी चलते रहेगा। पंचवटी को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने और आने वाले पर्यटकों को सुविधा सुलभ कराने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार का साधन सुलभ कराते आय बढ़ाने का काम किया जायेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने पंचवटी सहित क्षेत्र एवं जिले के पर्यटन स्थलों को विकासीत कराने की कोशिश किए जाने की जानकारी भी दिया है। कार्यक्रम में उपस्थित जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने टाटामारी में आने वाली महिला पर्यटकों का खास ध्यान रखते हुए यहां पर अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलने के लिए प्रयास करने की बात कही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सगीर अहमद कुरैशी ने पर्यटन स्थलों और उसके विकास से क्षेत्र के विकास होने पर प्रकाश डाला।

जिले के कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे पहल प्रयास की जानकारी देते हुए बताया की हर संभव कोशिश जारी है। केशकाल के वनमंण्डलाधिकारी बीआर ठाकुर कार्यक्रम के शुरूआत में प्रतिवेदन पेश करते हुए स्वीकृत कार्य की जानकारी देते विधायक एवं कलेक्टर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया की टाटामारी की भांति वनमंडल के मांझीनगढ और अन्य सुंदर सुरम्य मनोरम स्थानों को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने विभागीय प्रयास जारी हैं।

कार्यक्रम में वनमंडल क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी, वनसुरक्षा प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि बतौर जनपद उपाध्यक्ष गिरधारी लाल सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान उपाध्यक्ष बिहारी शोरी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button