खास खबरछत्तीसगढ़

WE-DESI _ वी-देशी का हुआ भव्य शुभारंभ, निर्माण में लगे कारीगरों और मजदूरों ने मिलकर काटा रिबन

कोण्डागांव। विश्वकर्मा जयंती के खास मौके पर शुक्रवार 17 सितम्बर को नगर में एक नए फुड जोन वी-देसी ( WE-DESI ) का भव्य रूप से शुभारंभ किया गया।

नगर के मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे 30 पर चावरा स्कूल से ठीक पहले गोलछा बंधुओं द्वारा एक नए फुड जोन वी-देसी का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्घाटन वी-देसी के निर्माण में लगे नीव से लेकर अंतिम कार्य तक में शामिल रहे कारीगरों और मजदूरों के द्वारा करवाया गया। वी-देशी के प्रबंधकों ने बताया कि एसजी ग्रुप के द्वारा सभी निर्माण कार्यो में लोकार्पण मजदूरों द्वारा ही करवाया जाता है।

इस मौके पर प्रबंधक अनमोल एवं पुण्य गोलछा ने वी-देसी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक शुद्ध शाकाहारी फुड जोन है, जहां पर आने वालों को सभी प्रकार का इंडियन एवं चायनीज शाकाहारी भोजन बहुत ही वाजिब दामों पर उपलब्ध कराया जाएगा, लोग अपने पूरे परिवार के साथ खाने का आनंद ले सकते हैं और हमारे यहां पार्टी करने के लिए लॉन की भी व्यवस्था है।

Related Articles

Back to top button