छत्तीसगढ़

जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स ने किया रक्तदान शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूलों मे की गई साफ-सफाई

जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स ने किया रक्तदान
शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूलों मे की गई साफ-सफाई

देव यादव S S न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 05 सितम्बर 2021-भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ बेमेतरा के द्वारा राज्यमुख्याल के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में 05 सितंबर 2021 शिक्षक दिवस एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री विनोद सेवालाल चंद्राकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल मे किया गया, जिसमें जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स ने रक्तदान किया एवं उनके द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत जिले के सभी प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक/हाई/हायर सेकण्डरी स्कूल परिसर एवं नगर गांव मोहल्ले में साफ-सफाई कर स्कूल परिसर मे वृक्षारोपण किया गया।

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button