छत्तीसगढ़

रोते हुए बोली महिला- साहब मुझे मेरे पति से बचा लो, रात को करता है घिनौना काम

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिलासपुर- . सिविल लाइन थाना अंतर्गत पति द्वारा पत्नी का शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि सात साल पहले उसका विवाह पप्पू श्रीवास के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति आए दिन चरित्र शंका पर मारपीट करने लगा था। उसे घर के अंदर बंद कई-कई दिनों तक बाहर चला जाता था।

मेरे दो बच्चे भी हैं, पति रात का आता है और बीवी-बच्चों के साथ मारपीट करता है। विगत दिनों उसे लात-घूंसों और लोहे के हथोड़े से मारपीट की। पत्नी रात पर तड़पती रही और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति जान से मारने की धमकी देता है। किसी तरह पत्नी घर से भागी और जान बचाने इधर-ऊ धर भटकती रही। पति की मारपीट (Husband beaten wife)और प्रताडऩा से तंग आकर उसने पुलिस में शिकायत करने का मन बनाया और पुलिस को अपनी आपबीती बताई। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button