दैनिक राशिफल

2 जुलाई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष – इस सूर्यग्रहण से आपके पारिवारिक खुशियों पर प्रभाव पड़ेगा | आपके करीबी लोगों से धोखा मिलने का योग बना हुआ है | तथा उनसे वाद-विवाद होने के कारण मनमुटाव रहेगा | उत्तेजना आप पर हावी रहेगी | आपके पुरुषार्थ में कमी रहेगी | किसी भी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा | तथा आपके आत्मबल में भी कमी रहेगी |

वृषभ – आपके लिए धन हानि का योग बना हुआ है | आपकी वाणी दूषित होगी | आप किसी को कहना कुछ और चाहेंगे परन्तु आपसे वचन कुछ और ही निकलेगा | आपके बड़े भाई से आपका विवाद हो सकता है | जिसके कारण आपको बहुत कष्ट होगा | आपके स्वास्थ क समस्या भी आपको परेशान करेगी |

मिथुन – यह सूर्यग्रहण आपके लिए काल्पनिक भय उत्पन्न करेगा | आप भविष्य के बारे में सोच कर भयभीत होंगे | आपके पुरुषार्थ में कमी रहेगी | आपके अन्दर स्वार्थपरता बढ़ेगी | आपका मन उद्वेलित होगा | आप बेचैनी महसूस करेंगे | अचानक कहीं आपको चोट लग सकती है | तथा जल से आपको नुकसान होने की सम्भावना बनी हुई है | गहरे जल से दूर रहें |

कर्क – इस सूर्यग्रहण के प्रभाव से आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे | आपका मन विचलित हो सकता है | आपको सुख की अनुभूति नहीं होगी | आप किसी प्रकार का कष्ट महसूस करेंगे और आर्थिक दृष्टि से धन हानि का योग भी बना हुआ है | आर्थिक मामले में कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें |

सिंह – यह सूर्यग्रहण आपके आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा | आपके आय में बाधा उत्पन्न होगी | बहुत से लोगों के अन्दर गलत तरीके से धन प्राप्त करने की प्रवृत्ति उत्पन्न होगी | अत्यधिक धन प्राप्ति की इक्षा प्रबल होगी | आपका मन अशान्त रहेगा |

कन्या – सूर्यग्रहण के प्रभाव से बहुत से लोगों की नौकरी रुकने की सम्भावना बनी हुई है | आपके कार्य-व्यापार में भी बाधा का योग बना हुआ है | पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है | तथा उनके स्वास्थ की गम्भीर समस्या उत्पन्न होने की सम्भावना बनी हुई है | आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी | छोटी-छोटी बातों पर आप क्रोधित होंगे | कार्य-क्षेत्र और परिवार के कारण आप तनावग्रस्त रहेंगे |

तुला – इस सूर्यग्रहण का प्रभाव आपके पिता से सम्बन्धित कोई बड़ा कष्ट उत्पन्न होने का प्रबल योग बना हुआ है | परिवार में वरिष्ठ लोगों के स्वास्थ की समस्या बढ़ेगी | भाग्य भरोषे जो कार्य है उसमे रुकावट उत्पन्न होगी | तथा उनसे मान्सिक कष्ट मिलने की सम्भावना है | ग्रहाण के 10-15 दिन पहले आपके लिए सम्पत्ति से हानि होने की सम्भावना बनी हुई है | अपने सम्पत्ति के प्रति सावधान रहें | किसी अचल सम्पत्ति में धन निवेश करने से बचें |

वृश्चिक – यह सूर्यग्रहण आपके स्वास्थ को प्रभावित करेगा | आप अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें | भाग्य आपका साथ नहीं देगी | कार्य-स्थल पर बड़े अधिकारियों से कुछ वाद-विवाद के कारण कोई बड़ी हानि हो सकती है | आपके आय में बाधा का योग बना हुआ है | अचानक आप बहुत आवेशित हो सकते हैं | आवेश में आकर या किसी के बहकावे में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं | जिससे आपको हानि होने की सम्भावना है | आपके आत्मबल में कमी आयेगी | तथा आपका मन भ्रमित रहेगा |

धनु – इस सूर्यग्रहण से आपका भाग्य प्रभावित होगा | जिसके कारण भाग्य आपका साथ नहीं देगा | किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलेगा | जीवनसाथी के स्वास्थ की बड़ी समस्या उत्पन्न होगी, जो काफी लम्बे सामय तक आपको परेशान कर सकती है | रिश्ते टूटने की सम्भावना भी बनी हुई है | किसी भी प्रकार की नई साझेदारी में किये गए कार्य से आपको बड़ी हानि होगी |

मकर – यह सूर्यग्रहण आर्थिक मामले में आपके अनुकूल रहेगा | पुराने कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी | किसी से शत्रुता का भाव है या किसी प्रकार का शत्रुता है तो वो समाप्त होगा | परन्तु जीवन साथी के साथ वाद-विवाद और बढ़ेगा | रिश्ते टूटने की भी प्रबल सम्भावना बनी हुई है | आपके स्वास्थ क समस्या आपको परेशानी में डाल सकती है |

कुम्भ – इस सूर्यग्रहण के प्रभाव से गर्भवती महिलाओं को हानि होने की सम्भावना बनी हुई है | जो लोग शिक्षार्थी हैं उनका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा | आपका मन विचलित होगा | जो लोग शिक्षा में कहीं दाखिला लेना चाहते हैं, उनको उचित स्थान नहीं मिलेगा | आपका मन भटकेगा | नाकारात्मक सोच रहेगी | सन्तान के कारण आपको काष्ट होगा |

मीन – यह सूर्यग्रहण आपके चल-अचल सम्पत्ति के हानि का योग बना हुआ है | सम्पत्ति के लिए परिवार में वाद-विवाद की सम्भावना बनी हुई है | आपकी माता के स्वास्थ खराब होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है | पारिवारिक सुख में कमी रहेगी | आप तनावग्रस्त रहेंगे | आपका मन अशान्त रहेगा |

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button