छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निकला प्रचार रथ

 

जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निकला प्रचार रथ

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा व जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के. ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

कवर्धा, 22 जून 2020। जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रचार व जागरूकता रथ को आज कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, जिला पंचायत श्री विजय दयाराम के., कार्यपालन अभियंता श्री सुनील शुक्ला, सहायक अभियंता श्री डी.एस राजपूत, श्री विशाल नेताम, श्री आर.एस. कश्यप सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन अंर्तगत प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रचार व जागरूकता रथ को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जल जीवन मिशन अंर्तगत प्रत्येक परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए नागरिको को प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button