छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेंगे कबीरधाम जिले के हजारों युवा

छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेंगे कबीरधाम जिले के हजारों युवा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का होगा आयोजन’

सभी पंजीयनकर्ताओ को मिलेंगे डिजिटल प्रणाम पत्र

कवर्धा, 20 जून 2021। कबीरधाम जिले के हजारों लोगो ने 21 जून को वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अपना पंजीयन कराया है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सोमवार 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले *’छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’* को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन जिले में हजारों लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। सभी पंजीयनकर्ताओ को *डिजिटल प्रणाम पत्र* प्रदान किया जाएगा। साथ ही जिले के प्रथम 100 पंजीयन को *टीशर्ट* प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर है शटेग *#yogwithchhattisgarh* के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/ internationalyogaday2021@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button