छत्तीसगढ़

हल्की बारिश ने राजधानी में गर्मी से दी राहत, पारा गिरा, चलने लगी ठंडी हवाएं

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर-  राजधानी में मंगलवार को दोपहर बाद प्री मानसून बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। दोपहर करीब 2 बजे आसमान में काले बादल घिरने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बारिश ने कहीं ज्यादा तो कहीं कम शहर को भिगोया। शाम साढ़े पांच बजे तक मौसम खुल गया और हल्की धूप निकल आई, लेकिन ठंडी हवा ने शहरवासियों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर किया।

राजधानी सहित प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में सोमवार को 45 दिन के बाद तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया और दोपहर में सड़क पर भी ज्यादा गर्मी नहीं लगी। रायपुर में रविवार को पारा 40 डिग्री पर था, लेकिन सोमवार को डेढ़ डिग्री गिरकर 38.4 डिग्री पर पहुंचा। केवल बिलासपुर में ही तापमान 40 डिग्री के पास बना रहा।

नम हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
लालपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचटी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में पश्चिम से हवा आ रही है। यह नमी लेकर आ रही है। नम युक्त हवा की वजह से ही प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में लगभग डेढ़ महीने के बाद पारा 40 डिग्री के नीचे आया। कुछ दिन पहले तक पश्चिम दिशा से ही गरम हवा आ रही थी। गरम हवा इसलिए आ रही थी कि पश्चिम के प्रदेश काफी गरम थे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button