बिलासपुर
कांग्रेस कमेटी की ओर से डिजिटल सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रदेश सचिव कांग्रेस के किरण तिवारी

बिलासपुर–मस्तुरीःप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से डिजिटल सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रदेश सचिव कांग्रेस के किरण तिवारी मस्तुरी में दौरा किया जा रहा है। जहां उनके साथ मस्तुरी के कांग्रेसी महिला सहित कांग्रेसी मौजूद रहते हैं। मस्तुरी क्षेत्र में निकले गली मोहल्लों घरों में जाकर किरण तिवारी आम लोगों को सदस्य बना रही हैं। कांग्रेस का संदेश लोगों के बीच बता रही हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव किरण तिवारी ने बताया कि अभी तक मस्तुरी और लोहर्सी में उनके द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया है जहां बड़ी तादाद में लोग कांग्रेस का सदस्य बन रहे हैं। कांग्रेस को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बढ़ती बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार को लेकर घिरी भाजपा सरकार के विरुद्ध लोगों में काफी नाराजगी है। 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलेगा।