दैनिक राशिफल

18 मार्च क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries) : आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं. क्या न करें- आज नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें.

 

वृष (Taurus) : आज आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं. मेहनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी. क्या न करें- आज किसी भी प्रकार का अप्रिय संभाषण न करें.

 

मिथुन (Gemini) :आज पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा. आर्थिक मामलों के लिए समय अनुकूल रहेगा. क्या न करें- आज आपको चाहिए कि प्रेम प्रसंग या निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं.
कर्क (Cancer) :आज के दिन किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने में खर्चे हो सकते हैं. कहीं से अचानक कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है. क्या न करें- किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी.
सिंह (Leo) : आज अपने अच्छे कर्मों के कारण कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे. आर्थिक मामले में कुछ बेहतर उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं. क्या न करें- आज आपकी पदोन्नति हो सकती है. 

कन्या (Virgo) : आज के दिन आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा. धैर्य के साथ काम करते रहें. क्या न करें- आज बचत योजनाओं पर सलाह मशविरा करने के बाद निवेश कर सकते हैं

तुला (Libra) : कार्यक्षेत्र के लिए आज दिन अच्छा रहेगा. व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे. क्या न करें- अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएं. 

वृश्चिक (Scorpio) : आज बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे. व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन और मेहनत करने की जरूरत रहेगी. क्या न करें- यदि आप जमीन बेचना चाहते हैं तो कुछ समय प्रतीक्षा करें.

धनु (Sagittarius) :आज काम विलंब से पूरे होंगे. कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे. क्या न करें- किसी आवश्यक काम की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता ले सकते हैं.

मकर (Capricorn) : आज आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा. आज आपको आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. क्या न करें- आज आमदनी की गति कुछ हद तक धीमी रह सकती है

कुंभ (Aquarius) : आपके कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. व्यापार में बदलाव या नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. क्या न करें- आज भूलकर भी शेयर बाजार में पैसे न लगाएं. 

मीन (Pisces) : आज आप अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे. क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button