दैनिक राशिफल

6 मार्च क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दैनिक कार्यों को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। कारोबारियों के लिए यह दिन औसत रहेगा। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। छात्र अपने खाली समय का सबसे अच्छा उपयोग करेंगे। अनावश्यक चर्चा में न आएं। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। यात्रा में नुकसान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों का आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। कुछ जरूरी खरीदारी के लिए घर से निकलना पड़ सकता है। आज थोड़े सामाजिक भी होंगे। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके घर में सामंजस्य रहेगा जिससे आप खुश रहेंगे। आप अपने जीवन साथी से प्यार का इजहार करेंगे। व्यापारियों को आज ठोस लाभ कमाने की संभावना है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज धर्म, दर्शन और अध्यात्म में आपका रुझान बढ़ेगा, इस क्षेत्र में कुछ अद्भुत अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आनंद की प्राप्ति होगी। काफी समय से चल रहा कोई प्रयास रंग लाएगा। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। संतान से सुख और सहयोग दोनों मिलेगा। अतिरिक्त आय से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। आपके बच्चे की बीमारी चिंता का कारण हो सकती है। सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। आपका जीवनसाथी आपके सकारात्मक सितारों के कारण मौद्रिक लाभ कमा सकता है। आपको स्वस्थ भोजन की दिशा में सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके किसी प्रयास और कार्यकुशलता से लाभ मिलने का संकेत है। आर्थिक पक्ष सबल होगा। ऑफिस में काम सराहना से मन को खुशी मिलेगी। अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटे आएंगी। पारिवारिक जीवन में आज का दिन मिला जुला रहेगा। उतावलेपन और क्रोध से बचें। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। विपरीत लिंग के लोगों की तरफ आप आकर्षित होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें। आपके भाई-बहनों का समर्थन विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा। आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ गर्म पल बिताएंगे। पिता के सहयोग से बिगड़ी बात बन जाएगी। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दूर रह रहे किसी मित्र या संबंधी की अच्छी खबर से मन मस्त होगा। प्रतिष्ठा में करिश्माई इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घर के बड़ों का पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा। अनुभवी व सात्विक विचार के लोगों की सलाह से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपके दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आप कुछ अनावश्यक खर्चों और परेशानियों से घिरे रहेंगे। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। पिता से आपको उचित सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपके पेट में गड़बड़ी होने की संभावना है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दाम्पत्य सुख बढ़ेगा, जीवनसाथी का साथ लाइफ को मजेदार बनाएगा। आज कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। मामूली दैहिक विकार से शारीरिक कष्ट हो सकता है। कोई नया विचार कमाई में वृद्धि करेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं, अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि के छात्रों के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा। आप अपने बच्चे के कारण लाभ कमाएंगे। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। बच्चें बाहर जाने की जिद्द करेंगे, बेहतर होगा उन्हें बाहर ना जाने दें। लवमेटस फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे, जिससे रिश्तें में नयापन आयेगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आपके जीवन साथी को आपके सकारात्मक सितारों के कारण लाभ होगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आय में ठहराव और बढ़ते अनावश्यक खर्च से मन में बेचैनी रहेगी। आज घर पर ही अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। काम समय से पूरा करने में सफल भी होंगे। आज घर पर बैठ कर धन कमाने का प्रयास भविष्य में रंग लाएगा। वक्त मिले तो कुछ पढ़ने का प्रयास करें। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन आसानी से करें। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं

Related Articles

Back to top button