छत्तीसगढ़

समाज के प्रति अपना दायित्व निभा रहे लोगो को प्रोत्साहित करने की जरुरत-योगेश तिवारी

 

 

किसान नेता ने बेमेतरा विधानसभा के शहर व गांवो को सेनेटाइज करने का उठाया बीड़ा,

 

बेमेतरा विधानसभा के शहर व गांव होंगे सेनेटाइज, 5 टीमो का  गठन

 

बेमेतरा,  कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किसान नेता योगेश तिवारी ने बेमेतरा शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीण इलाकों को सेनेटाइज करने का बीड़ा उठाया है । अभियान के तहत पांच फील्ड टीम का गठन किया गया है । किसान नेता ने कहा कि सोमवार से सेनेटाइज करने के अभियान शुरू किया जाएगा । शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों को सेनेटाइज करने के लिए पांच वाहनों की व्यवस्था की गई है । उन्होंने बताया कि बेरला ब्लॉक में 2 टीम, रायपुर मार्ग स्थित गांवो के लिए 01 टीम, बेमेतरा व देवरबीजा क्षेत्र के गांवो के लिए 02 टीम एवं 01 टीम को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रखा जाएगा । उल्लेखनीय है कि कोरोना काल की अवधि में बीते साल भी किसान योगेश तिवारी की ओर से बेमेतरा विधानसभा के शहरी व ग्रामीण इलाकों को सेनेटाइज किया गया था । इसलिए क्षेत्र की जनता के लिए अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए इस बार भी सेनेटाइज करने का अभियान शुरू किया जा रहा है । ताकि संक्रमित स्थलों के सेनेटाइज होने से संक्रमण फैलने की संभावना खत्म हो जाए । सोडियम हाइपोक्लोराइट से सेनेटाइज किया जाएगा ।

 

महामारी में पिता को खोया, जनता के आशीर्वाद व दुआओं से बचा

 

किसान नेता ने बताया कि इस अभियान में महिला कमांडो, समाजसेवी व युवाओ का सहयोग लिया जाएगा । गांवो को सेनेटाइज करने रोजाना फोन आ रहे हैं । उन्होंने बताया कि इस महामारी के कारण बीते साल अपने पिता को खोया है । बेमेतरा की जनता की सेवा करने के दौरान खुद पॉजिटिव हो गया था । क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद व दुआओं के कारण स्वस्थ्य होकर तन, मन व धन से फिर जनता की सेवा में लग गया हूं ।

 

बीते साल शहर समेत विधानसभा के सभी गांवो को किया गया सेनेटाइज

 

योगेश तिवारी ने बताया कि बीते साल विघानसभा के सभी गांवो को सेनेटाइज किया गया था । उन्होंने कहा कि इस बार संक्रमण काफी तेज गति से फैल रहा है । प्रशसानिक स्तर पर शहर व गांवो को सेनेटाइज करने अब तक प्रभावी कदम नही उठाए गए हैं । पंचायतो को आदेश जारी कर खानापूर्ति कर ली जा रही है, इसके लिए अलग से कोई फण्ड जारी नही किया जा रहा है ।

 

अपना दायित्व निभा रहे लोगो को प्रोत्साहित करे, ना कि हतोत्साहित ।

 

किसान नेता ने बताया कि बीते साल सेनेटाइज अभियान पर कुछ जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए थे । इससे अभियान से जुड़े ग्रामीण, समाजसेवी व महिला संगठन में खासी नाराजगी थी । उन्होंने कहा कि हर समय राजनीति करना ठीक नही है ।  समाज के प्रति अपना दायित्व निभा रहे लोगो को प्रोत्साहित करने की जरुरत है, ना कि हतोत्साहित । ऐसे जनप्रतिनिधि इस अभियान के साथ जुड़कर जन सेवा में अपनी भागीदारी निभाए ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button