Uncategorized

*देवरबीजा अंचल में पानी से लबालब हुआ खेत, किसानों का जुताई कार्य प्रारंभ*

*बेमेतरा:-* ज़िला मुख्यालय से लगे देवरबीजा क्षेत्र में विगत दिनों जमकर सावन की झड़ी लगी है। जिसके चलते खेत खलिहानों में पानी की उपलब्धता भरपूर हो गया है। आलम यह है कि देवरबीजा अंचल के लगभग 20-30 गाँवो में पानी से सराबोर खेतो में कृषक ट्रैक्टर लेकर जुताई कार्य शुरू कर चुके है। जिसमे धान की फसल उगाई जाएगी।स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि इस बार मानसून का आगाज देवरबीजा क्षेत्र में काफी जोरदार हुआ है। अगर बरसात का क्रम इसी तरह कुछ और हफ्ते जारी रहा तो धान की बुआई करने में कोई परेशानी नही होगी और फसल भी कृत्रिम जल साधनों पर निर्भर नही रहेगा। वर्तमान में कई खेतों में पानी की उपलब्धता से कृषक धान की बुआई तक करना चालू कर दिए है।जो वर्तमान दौर में खुशहाली की बात है, क्योंकी कोरोना के कारण विगत सालभर से आर्थिक स्थिति काफी प्रभावित हो रही है। जिसमे मौसम की अनियमितता फसलो पर भी असर डालती रही है। जिससे काफी नुकसान कृषि संपन्न क्षेत्र के किसानों को भी उठाना पड़ा है।चूंकि क्षेत्र में पानी की उपलब्धता भरपूर देखने को मिल रही है तो किसान परिवारों को काफी आस लगी है।जिसके फलस्वरूप कड़ी मेहनत कर अब कृषि कार्य मे मस्तमग्न होकर जय गए है जो धान की कटाई तक इसी कार्य मे लीन रहेगा।जिसके लिए फसलों की बारिश पर निर्भरता बहुत जरूरी है।

Related Articles

Back to top button