पिता ने कर दी हत्या बहू के चरित्र पर शक करता था बेटा अजय शर्मा ब्यूरो संभाग प्रमुख
जांजगीर नवागढ़ थाना ग्राम भैंस दा मैं एक पिता ने अपने ही बड़े बेटे कि बैंसला मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात की 11 12 बजे की है।घटना के बाद उसके छोटे बेटे ने ही अपने पिता के खिलाफ भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। टीआई विवेक पांडे ने बताया कि ग्राम भैंस दा निवासी गोकुल प्रसाद साहू 66 साल के दो बेटे हैं उसके बड़े बेटे सूर्यकांत साहू की शादी 7 साल पहले हुई थी।पिछले 2 साल से सूर्यकांत साहू की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। अर्ध विक्षिप्त जैसे हरकते वह करने लगा था। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शंका करता था जिससे पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गोकुल अपने बेटे को चरित्र शंका पर समझाइश भी देता था।गोकुल और सूर्यकांत का परिवार एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहते थे।गुरुवार की रात को भी सूर्यकांत अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह कर रहा था देर रात दोनों के बीच विवाद होने लगा इसी दौरान गोकुल मौके पर पहुंचा और समझाने की कोशिश की नहीं मानने पर उसने अपने बेटे सूर्यकांत के ऊपर बसूला से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।