Uncategorized

आल इंडिया ब्राह्मण संगठन कोंडागांव ने किया माँ दंतेश्वरी हर्बल फार्म में “हमर बस्तर तीर्थ” का अभिनंदन

कोंडागाँव । दिनांक 24.01.2020 को  माँ दंतेश्वरी हर्बल एंड रिसर्च सेंटर चिखलकुटी कोंडागांव में, आल इंडिया ब्राह्मण संगठन कोंडागांव एवं जनजातीय क्षेत्र अध्ययन समूह के तत्वावधान में “हमर बस्तर तीर्थ” में सम्मिलित समस्त सदस्यों का अभिनंदन समारोह सम्पन्न हुआ। आल इंडिया ब्राह्मण संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि विपिन अग्निहोत्री और संरक्षक श्रीमती शिप्रा राजाराम त्रिपाठी द्वारा श्रीफल और शाल से किया गया। सभी के स्वागत और भोजन के पश्चात अंतराष्ट्रीय माँ दंतेश्वरी हर्बल रिसर्च सेंटर का भ्रमण भी देश के कोने-कोने से आये प्रबुद्धजीवियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। हमर बस्तर तीर्थ यात्रा तीन दिवस और दो रात्रि के पड़ावों में संपन्न होगी। जिसका उद्देश्य जनजाति क्षेत्रों में आपसीय सौहार्द्र, शांति और विकास की स्थापना करना है।

यह उद्देश्यपरक और रोमांचकारी यात्रा सामान्य परिभ्रमण क्षेत्रों से अन्यत्र ऐसे दर्शनीय क्षेत्रों पर भी केंद्रित होगी जिसमें ढ़ोलकल, बारसूर, चित्रकूट, तीरथगढ़, सातधार, दंतेश्वरी मंदिर, कोंडागांव क्राफ्ट का दर्शन कर ,रायपुर वापसी होगी। जिसमें ट्रैकिंग, बोटिंग, कैंपिंग में विश्राम जनजातीय नृत्य, बस्तर भ्रमण आदि सम्मिलित है यह एक राष्ट्रव्यापी यात्रा है, जिसमें राष्ट्र के विभिन्न राज्यों एवं राज्य के समस्त जिलों से अधिकाधिक सामाजिक वर्गों एनजीओ से जुड़े लोग शामिल हैं। जनजातीय क्षेत्र अध्ययन समूह की चेयरमैन डॉ वर्णिका शर्मा जी ने कहा है कि, निश्चित रूप से यह यात्रा जनजातीय संस्कृति से समागम और राष्ट्रहित में अनूठी पहल है।

आल इंडिया ब्राह्मण संगठन की प्रांताध्यक्ष श्रीमती बबीता दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रश्मि विपिन अग्निहोत्री, संरक्षक सुनीता शर्मा, राजाराम त्रिपाठी, विजय अग्निहोत्री ने इस यात्रा का उद्देश्य आल इंडिया ब्राह्मण संगठन के सदस्यों के शामिल होने को जातिवाद के विष को समूल नष्ट करना एवं छुआछूत जैसी विसंगतियों को दूर कर राष्ट्रव्यापी संदेश देना है। प्रकृति के सान्निध्य में वनवासी भाई-बहनों के बीच समय व्यतीत कर संस्कृति का अवलोकन कर बस्तर की विश्व प्रसिद्ध संस्कृति के दर्शन करना है। आल इंडिया ब्राह्मण संगठन कोंडागांव जिले से सचिव प्रवीन अग्निहोत्री, विपिन अग्निहोत्री, खेल एवं क्रीड़ा सचिव श्रीमती मधु तिवारी जी, अंगद उपाध्याय, ख्याति अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

इस आयोजन में संपदा अलाभकारी संस्था का महत्वपूर्ण योगदान रहा। “संपदा” महिलाओं की “अलाभकारी समाज सेवी संस्थान” है जो विगत 20 वर्षों से बस्तर की आदिवासी महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु जैविक खेती, हर्बल खेती पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जैविक खाद तथा जैविक कीटनाशक दवाई के निर्माण, वर्मी कंपोस्ट निर्माण विधि अधिकार निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संपदा समूह में मुख्य रूप से महिलाएं ही कार्यरत है वर्तमान में जसुमति नेताम की अध्यक्ष है तथा शिप्रा राजाराम त्रिपाठी इसकी महासचिव हैं। इससे द्वारा सावित्री गौशाला का संचालन भी किया जा रहा है जो बिना किसी सरकारी अनुदान की विगत दो दशक से सैकड़ों बेसहारा बूढ़ी गायों का पालन पोषण कर रही है।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button