छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने चोवाराम साहू को बनाया संयोजक किसान प्रकोष्ठ, समाज में हर्ष का माहौल

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने चोवाराम साहू को बनाया संयोजक किसान प्रकोष्ठ, समाज में हर्ष का माहौल
कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (पंजीयन संख्या 33/61) ने एकीकृत नियमावली के अंतर्गत नए प्रकोष्ठों का गठन कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस नए प्रकोष्ठ गठन में कबीरधाम जिले को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसी क्रम में जिले के युवा और सक्रिय नेता चोवाराम साहू को संयोजक, किसान प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है। चोवाराम साहू विकासखंड स. लोहारा के ग्राम रक्से के निवासी हैं और एक किसान परिवार से ताल्लुख रखते हैं। इसके अलावा श्री साहू पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ तथा पूर्व अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ कबीरधाम रह चुके हैं। समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी, किसानों के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सकारात्मक योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के साहू समाज और किसान समुदाय में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है। समाज के लोगों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नियुक्ति के बाद चोवाराम साहू ने कहा, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने जो दायित्व मुझे सौंपा है, मैं उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊँगा। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज और किसान हित में हर संभव योगदान दिया जाए। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की यह पहल जिले के किसानों और युवा नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है और इसके माध्यम से समाज में नई सक्रियता और संगठनात्मक ताकत आने की



