खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले हर हाल में काम पूरा कराने की तैयारी अधिकारियों की सख्ती के बाद डबरा पारा फ्लाईओवर के काम में तेजी

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले हर हाल में काम पूरा कराने की तैयारी अधिकारियों की सख्ती के बाद डबरा पारा फ्लाईओवर के काम में तेजी

भिलाई। अधिकारियों की सख्ती फोरलेन सड़क पर बन रहे डबरा पारा फ्लाईओवर के काम में तेजी दिखने लगी है। इस फ्लाईओवर के खुर्सीपार की दिशा में सड़क का डामरीकरण हो चुका है। जबकि रेलवे पूल की तरफ गहराई वाली जगह पर मुरुम भरने का काम जारी है। इस फ्लाईओवर का निर्माण लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले हर हाल में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। फोरलेन सड़क पर सुपेला व चन्द्रा-मौर्या चौक से लेकर कुम्हारी के स्टेशन चौक तक चार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य एक साथ लगभग 5 साल पहले शुरू हुआ था। जिसमें से सुपेला चौक और पावरहाउस चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर आवाजाही शुरू कर दी गई है। जबकि सबसे पहले काम शुरू होने के बावजूद कुम्हारी का फ्लाईओवर को तकनीकी दिक्कत के चलते एक तरफ की आवाजाही रोककर फिर से बनाया जा रहा है। जबकि डबरा पारा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य धीमी रफ्तार की वजह से अभी भी अधूरा है।  अब अधिकारियों ने सख्ती दिखाई है तो काम की रफ्तार में तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल डबरा पारा में बनने वाले फ्लाईओवर का काम शुरू करने से पहले दोनों ओर के यातायात को बहाल रखने रेलवे पूल के दायरे में सड़क बनाने का काम चुनौतीपूर्ण था। फोरलेन बनते समय डबरा पारा पूल के दायरे में सर्विस लेन नहीं बनाया गया था। लिहाजा दोनों किनारों पर गहराई होने से पूल की ऊंचाई तक किनारे कांक्रीट की दीवार खड़ी कर मुरुम और डस्ट से भरा गया। फिर सड़क डामरीकरण के बाद फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू करने मुख्य सड़क को कब्जे में लिया गया। इसके साथ ही दोनों ओर फ्लाईओवर के नीचे आवाजाही के लिए बनी कम चौड़ाई वाली सड़क के माध्यम से यातायात को बहाल रखा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी बाकी के तीनों फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने के बाद डबरा पारा में पूरा जोर लगाने की बात कहते रहे। लेकिन काम में ऐसा देखने को नहीं मिला। पावर हाउस फ्लाईओवर से आवाजाही शुरू होने के बाद इस साल के अंतिम तक डबरा पारा फ्लाईओवर का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन ऐसा संभव नहीं दिख रहा है। अधिकारियों ने भी इस बात को महसूस किया और सख्ती दिखाई है। अब कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले हर हाल में डबरा पारा फ्लाईओवर निर्माण पूरा कर
आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button